Thursday, March 27, 2025
Homeबिहार झारखण्ड न्यूज़चतरा सांसद कालीचरण सिंह की स्वास्थ्य अस्वस्थ व रांची रिम्स में भर्ती...

चतरा सांसद कालीचरण सिंह की स्वास्थ्य अस्वस्थ व रांची रिम्स में भर्ती पर शुभ चिंतकों ने मिलकर जाना हाल

चतरा सांसद कालीचरण सिंह की स्वास्थ्य अस्वस्थ व रांची रिम्स में भर्ती पर शुभ चिंतकों ने मिलकर जाना हाल

सुजेक सिन्हा

चतरा : चतरा लोकसभा सांसद कालीचरण सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ जाने पर शुभचिंतको ने रांची रिम्स पहुंच कर भेंट किया और भगवान से जल्द हीं स्वस्थ होने की कामना की। ऐसे शुभचिंतको से मुलाकात के दौरान सांसद ने इशारें पर कहा कि जल्द ठीक होकर आप सबों के बीच में रहूंगा। वहीं मौजूद सांसद के सहधर्मिणी, पुत्र अभिषेक उर्फ छोटू सिंह, सांसद भाई धनंजय सिंह से सांसद कालीचरण सिंह को जल्द से जल्द स्वस्थ होने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। शुभचिंतकों में उपस्थित भाजपा जिला कार्यकारणी सह मगध परियोजना विधायक प्रतिनिधि नेता राजेन्द्र सिंह, रंजन सिंह, भाजपा पंचायत संयोजक अखिलेश सिंह, चतरा जिला प्रेस क्लब मीडिया प्रभारी कुन्दन पासवान, इटखोरी के मुकेश सिंह मौजूद थें। बताते चलें कि 13 अक्तूबर रविवार की संध्या में सांसद कालीचरण सिंह की अचानक तबीयत खराब हो जाने पर आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। सदर अस्पताल में उनके शुभचिंतकों तथा समर्थकों का तांता लगा गया था। तबीयत बिगड़ने की सूचना जैसे ही क्षेत्र में समर्थकों को मिली, वह अपने सभी काम धंधे छोड़कर अस्पताल पहुंच कर हाल चाल जानने के लिए पूरा अस्पताल परिसर उनके समर्थकों से भर गया था। सभी अपने सांसद के जल्द स्वस्थ होने की कामना किये हैं। जानकारी के अनुसार ज्यादा तबीयत खराब हो जाने की वजह से रांची रिम्स रेफ़र कर दिया गया था। वे ब्लड प्रेशर तथा गैस से पीड़ित हैं। फिलहाल बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल में इलाजरत हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments