Sunday, January 19, 2025
Homeबिहार झारखण्ड न्यूज़हेमंत सोरेन के सीएम बनने पर जेएमएम कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाईयां

हेमंत सोरेन के सीएम बनने पर जेएमएम कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाईयां

जामताड़ा/चंदन सिंह: एक बार फिर से हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद का शपथ लेते हीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ गया है। जिसका असर जामताड़ा जिला में देखने को मिल रहा है। शपथ ग्रहण के बाद दुमका रोड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल देखा गया। पार्टी के सभी मंच, मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यालय में उपस्थित हुए। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

जिला उपाध्यक्ष अशोक मंडल ने कहा कि तीसरी बार हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण किया है और आगामी विधानसभा चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा जाएगा। दिसंबर में भी चौथी बार हेमंत सोरेन हीं मुख्यमंत्री पद का शपथ लेंगे। वहीं भाजपा की ओर से नेतृत्व परिवर्तन पर भाजपा की ओर से जारी टीका टिप्पणी पर वरिष्ठ झामुमो नेता सह प्रवक्ता देवाशीष मिश्रा ने कहा कि बाबूलाल जी के पास बोलने को कुछ नहीं है।

अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा का हीं सफाया हो जाएगा। वही झारखंड मुक्ति मोर्चा के अल्पसंख्यक नेता सगीर खान ने कहा कि हम लोग हर तरह से संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। जिला में संगठन मजबूत है, यह लोकसभा चुनाव में देखने को मिला। हम कल कमान से विधानसभा में उम्मीदवार देने की मांग करेंगे। जो आला कमान का निर्णय होगा हम लोग उसके साथ खड़े हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments