Thursday, February 13, 2025
Homeबिहार झारखण्ड न्यूज़झारखण्ड स्वाभिमान यात्रा वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

झारखण्ड स्वाभिमान यात्रा वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जामताड़ा/चंदन सिंह

झारखण्ड स्वाभिमान यात्रा वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर जे बी के एस एस/ जे एल के एम के केन्द्रीय युवा मोर्चा के प्रधान सचिव अकबर अंसारी के नेतृत्व में पुराना कोर्ट स्थित गांधी स्टेच्यू पर माल्यार्पण कार्यक्रम और झारखण्ड स्वाभिमान यात्रा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुश महतो, एस सी मोर्चा के अध्यक्ष हरेंद्र रजक, केंद्रीय प्रवक्ता एकलाख अंसारी जामताड़ा पहुँचे। जहां कार्यकर्ताओं ने सभी नेताओं को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। जहाँ कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी अमर रहे, लालबहादुर शास्त्री अमर रहे के नारे लगाए और सभी ने बारी बारी से गाँधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। वहीं मीडिया से बात करते हुवे पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता एकलाख अंसारी ने कहा कि झारखण्ड के 81 विधानसभा सीट है और यहां के जनमानस सभी सीटों में बदलाव चाहते हैं। जामताड़ा जिला में दो विधानसभा सीट है और हमारी पार्टी की ओर से दोनों सीट पर प्रत्याशी देने का काम करेगी। हमलोग को आशा है कि यहां की जनता हमलोगों को आर्शीवाद देगी। तो विकास की नई आयाम लिखा जायेगा। अभी आप लोग देख सकते हैं जो कार्य को सरकार को करना था जैसे विस्थापन, स्थानीय नीति जैसे कार्य पर सरकार मौन धारण किये हुवे हैं। वही इस मौके पर जिलाध्यक्ष मन्तोष कुमार महतो, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लवली दुबे, एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश मिर्धा, सचिव बृजेश राउत, बिजय मंडल, युवा मोर्चा अध्यक्ष मजीद अंसारी व पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments