Thursday, February 13, 2025
Homeबिहार झारखण्ड न्यूज़देवघर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 155 वें जयंती के अवसर पर उपायुक्त...

देवघर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 155 वें जयंती के अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने टॉवर चौक पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

देवघर संवाददाता संजय यादव
देवघर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 155 वें जयंती के अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने टॉवर चौक पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी एवं जिला स्तर के अधिकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया।
मौके पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त विशाल सागर ने कहा कि हम सभी को स्वच्छता के प्रति सभी को जागरूक करते हुए साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखें। हमारे शहर व गाँव को स्वच्छ बनाने में आप सभी का योगदान आपेक्षित है। आगे उपायुक्त ने कहा कि बापू के द्वारा दिखाये गये मार्ग पर हमें चलने की आवश्यकता है। उनके अहिंसा, सद्भावना, सहअस्तित्व एवं आपसी सहयोग के विचार हमेशा हमारे लिए प्रासंगिक रहेंगे। वे आजीवन सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलें। उनके इस सिद्धांत को पूरी दुनिया ने अपनाया है। यही वजह है कि उनके जन्मदिवस को पूरे विश्व में अन्तर्राष्ट्रीय अंहिसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनके विचारों का पालन कर हीं हम एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। वे देश के लिए एक समृद्ध विरासत छोड़ गये हैं और हमें उनके आदर्शों का अनुकरण करना चाहिये। ऐसे में यदि हम अपने जीवन में स्वच्छता को अहमियत देकर स्वच्छ समाज व स्वच्छ राष्ट्र की परिकल्पना में अपना योगदान देते हैं तो वास्तव में यही बापू के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments