Monday, June 23, 2025
Homeबिहार झारखण्ड न्यूज़झामुमो का सच्चा सिपाही हूं झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ूंगा

झामुमो का सच्चा सिपाही हूं झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ूंगा

झामुमो का सच्चा सिपाही हूं झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ूंगा

भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा में आने की फैलाई है झूठी अफवाह: मनोज चंद्रा

सुजेक सिन्हा

सिमरिया/चतरा : झामुमो नेता मनोज कुमार चंद्रा ने गुरुवार को सोशल मीडिया में चल रहे अफवाहों का खंडन अपने समर्थकों एवं पार्टी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं के साथ किया है। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा है कि मैं झामुमो का सच्चा सिपाही हूं और मैं जीवन भर झामुमो कार्यकर्ता का सिपाही बना रहूंगा। विधानसभा चुनाव भी मैं झामुमो के टिकट पर हीं लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर अफवाह फैला कर मेरे समर्थकों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं जो बिलकुल बेबुनियाद है किंतु उनकी यह साजिश सफल नहीं होगी। हमारे समर्थन में कार्यकर्ता एकजुट हैं और ऐसे साजिशों से निपटना बखूबी जानते हैं। मैं आगामी विधानसभा चुनाव की जोर-शोर से तैयारी कर रहा हूं। दिशोम गुरु शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आशीर्वाद भी लगातार प्राप्त हो रहा है। उनके मार्गदर्शन के अनुसार मैं अपने कार्यकर्ताओं के साथ लगातार क्षेत्र भ्रमण कर रहा हूं और पार्टी को मजबूत कर रहा हूं। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को एक जुट रहकर मजबूती के साथ झामुमो को सशक्त करने की अपील की है। गौरतलब है कि विगत कुछ दिनों से कुछ खास सोशल मीडिया ग्रुप में झामुमो नेता मनोज चंद्रा को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने तथा भाजपा से सिमरिया विधान सभा के लिए चुनाव लड़ने की सूचना प्रचार प्रसार की जा रही थी। जिसे लेकर उन्होंने पुरजोर तरीके से खंडन किया है। मौके प्रमुख रोहन साहू, जिप सदस्य देवनन्दन साहू, चंद्रदेव गोप, श्याम सिंह, नेमधारी महतो, जागेश्वर दास, प्रखंड अध्यक्ष मालेश्वर साहू, भूपेंद्र ठाकुर, चंद्रदेव साहू, अलोक रंजन, सलीम अख्तर, संदीप कुमार, बिनोद महतो, रमन कुमार साहू, बिनोद साव, श्याम सुंदर साहू, प्रेमलता चंद्रा, विकास पांडेय सहित विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments