Monday, February 17, 2025
Homeबिहार झारखण्ड न्यूज़भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन माँ चंचला के दरबार में माथा ठेका

भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन माँ चंचला के दरबार में माथा ठेका

जामताड़ा/चंदन सिंह

भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन माँ चंचला के दरबार में माथा ठेका

आसन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से जामताड़ा विधानसभा सीट के लिए सीता सोरेन को उम्मीदवार बनाया गया है। उम्मीदवारी की घोषणा के बाद पहली बार भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन मां चंचला की धरती जामताड़ा पहुंची और माता के चरणों में माथा टेका और विजय का आशीर्वाद लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया। सीमावर्ती क्षेत्र मिहिजाम में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उसके बाद वे पार्टी कार्यालय पहुंची और वहां से विभिन्न चौक चौराहा पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए जामताड़ा चंचला मंदिर पहुंची।

जहां सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने मां चंचला के दरबार में माता टेक विधिवत पूजा अर्चना कर उन्होंने मां से चुनाव में विजय का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि विकास के लिए परिवर्तन जरूरी है। इसी परिवर्तन के लिए उन्हें जामताड़ा का उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार जनता को ठगने का काम कर रही है। दुर्गा सोरेन के निधन के बाद उनके सपनों को साकार करने के लिए वे राजनीति में आई।

लेकिन पूर्व के पार्टी में उन्हें काम करने का अवसर नहीं मिला। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें मौका दिया है और वह इस विधानसभा में न केवल परिवर्तन लाएंगे बल्कि जामताड़ा का अभूतपूर्व विकास करने का भी वादा किया है। इस दौरान स्वागत करने वालों में भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा, सुजाता सिंह भैया, आभा आर्या, पूर्व जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह, सतीश सिंह, प्रदीप कुमार, मोहन शर्मा, सहित अन्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments