निरसा/मनोज कुमार सिंह निरसा: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निरसा रजत मानिक बाखला ने निरसा थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंदन कुमार विद्यासागर कॉलोनी निवासी निरसा श्रीकांत प्रसाद, पिंटू साव, नंदकिशोर साव, आकाश बर्मन मैथन मोड, विपिन सिंह निरसा कांटा और मासूम अंसारी इन सभी द्वारा मिलकर बड़े पैमाने पर लॉटरी का अवैध छपाई किया जा रहा था।
टीम गठित कर कार्रवाई हेतु निरसा थाना से प्रस्थान किया गया छापेमारी के क्रम में कुंदन कुमार के मकान से अवैध लॉटरी कारोबार से संबंधित सामान एवं लॉटरी टिकट बरामद किया गया। इस संबंध में निरसा थाना कांड संख्या 212/ 24 धारा 318, 461 एवं धारा 7/ 9 लॉटरी विनिमय अधिनियम 1998 मामला दर्ज किया गया।
छापेमारी के दौरान
तीन पीस पेपर कटर मशीन बड़ा स्टेपलर एक पीस सीपीयू इंटेक्स कंपनी का एक पीस टेक काम का मॉनिटर एक पीस लेनेवो का लैपटॉप एक पीस सिस्टम लिखा हुआ की बोर्ड एक पीस काला रंग का माउस एक पीस प्रिंटर 8 पीस जिसमें 5 ऑप्शन कंपनी का और करीब 162 बंडल अवैध लॉटरी बरामद किया गया। यह कुल लॉटरी का लागत करीब लाखों रुपए की बताई जा रही है। पुलिस और निरीक्षक विकास कुमार, शिल्पी भगत ललिता कुमारी सोरेन, मुकेश कुमार महतो, बच्चन राम, अशोक सोरेन, राजेश कुमार सिंह इन सभी पुलिस कर्मियों का सहयोग से छापेमारी अभियान में सफलता मिली।