देवघर संवाददाता संजय यादव
देवघर गांधी एवं शास्त्री जयंती पर देवघर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के तस्वीर पर तथा टावर चौक स्थित गांधी जी के प्रतिमा पर सभी कांग्रेस जनों ने माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उन्हें याद करते हुए नमन किया। जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश के अगुवाई में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें मुख्य रूप से झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं जरमुंडी विधायक बादल पत्रलेख तथा जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने भी भाग लिया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि के पश्चात मुख्य अतिथि बादल पत्रलेख ने बताया कि आज पुरा देश ही नहीं विश्व में अहिंसा दिवस के रूप में बापू की 155वीं जयंती तथा पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी का 120 वीं जयंती मनाई जा रही है। आज देश गांधी जी के विचार धाराओं पर चलने का संकल्प ले रहा है और आज भी प्रासंगिक है तथा आने वाले भविष्य में प्रासंगिक रहेंगी। सर्व जन हिताय सर्वजन सुखाय के मार्ग पर सभी सरकारें तथा सरकार हर की संस्थाऐं उनके मार्गों को अपनाते हुए आगे बढ़ने की जरूरत है। आज हम सभी कांग्रेस जन उनके पदचिन्हों पर चलने का प्रयास कर रहे हैं तथा ओर सभी को उनके मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने कहा कि सत्य अहिंसा के मार्ग को अपनाते हुए गांधी जी ने देश को आजादी दिलाई। उनके निति एवं सिद्धांत को पूरे विश्व के अधिकतर भागों में अपनाया जा रहा है। आज हिन्दुस्तान के नौजवान उनके विचार धाराओं से दूर हो रहे हैं। इसके लिए केंद्र की वर्तमान भाजपा सरकार जिम्मेदार है। जो गांधी के विचारों की हत्या कर रहे हैं। देश की एकता और अखंडता तथा शांति एवं सोहार्द को मिटाने का प्रयास कर रहे हैं। देश के लोगों को इस बात को समझना होगा।
जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने अपनी बातों को रखते हुए कहा कि आज सच्चाई,संयम और अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले पूज्य बापू के विचारों एवं उनके संघर्षों को याद कर उन्हें नमन करते हैं। साथ ही हरित क्रांति के जनक, किसान हितैषी जय जवान-जय किसान के नारे के संवाहक पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी शत् शत् नमन करते हैं। दोनों विभूतियों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहना चाहते हैं कि उनकी कृति एवं देश के लिए दिए गए योगदान एवं बलिदान अविस्मरणीय है। आज की राजनीति खासकर दस वर्षों की केंद्र की मोदी सरकार ने इसे तार-तार कर दिया। गांधी की नितियों को रोज़ हत्या कर रही है। देश संक्रमण की स्थिति से गुजर रहा है। इससे देश को बचाना है।
हमारे दोनों महान विभूतियों के जयंती पर आज पूरे राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर “चुनाव अभियान” का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम को आगे हर गांव, मुहल्ले,टोले तथा बुथ स्तर पर संवाद यात्रा के रूप में ले जाया जाएगा।
कार्यक्रम में सेवा दल के संगठन को मजबूत तथा एक स्वरुप देने के लिए करीब दो दर्जन समर्पित सेवा दल को पौशाक वितरण किया गया।
चार अक्टूबर को संथाल परगना के जामताड़ा जिला छोड़कर शेष जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारी हेतु किए गए दावेदारों से मिलने दुमका पहूंच रहे हैं कांग्रेस “स्क्रीनिंग कमिटी” के चैयरमेन गिरिश चोड़ानकर, सदस्य प्रकाश जोशी तथा पुनम पासवान। उक्त तिथि को ही दुमका परिसदन में दोपहर 3:00 बजे से चुनाव लड़ने हेतु इच्छुक नेताओं से बात करेंगें।
वहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासचिव दिनेश कुमार मंडल, युवा जिलाध्यक्ष कुमार राज,जिला पदाधिकारी सुधीर देव,किशोर ठाकुर, चमेली देवी,नाहिदा सुल्तान,मीना तुरी,नगर अध्यक्ष रवि केसरी,रवि बर्मा,नित्यानंद सेवक,डॉ अनुप, मुकुंद दास,मो ज़फ़र आलम,मकसूद आलम, राघवेन्द्र झा,राधा पाल,विभा देवी,जया देवी,
युवा कांग्रेस के आफताब आलम,बिनोद मणी,दिवाकर राज,चंदन कुमार,शैफ दानिश,
सेवा दल के प्रदेश सचिव ओमप्रकाश यादव, जिला संगठक बासुकी पंडित,अर्जुन सिंह,मदन मोहन सिंह, नंदलाल यादव,धीरेन्द्र सिंह,कमल बर्मा,शंकर तुरी, पिंटू यादव,मनोज यादव,सनोज यादव,हरिहर देव,दिलीप यादव,रंजीत यादव के साथ कुमार बाबा, सदाशिव राणा,अंकूर केशरी, समेत कई लोग मौजूद थे।