Sunday, January 19, 2025
Homeबिहार झारखण्ड न्यूज़पत्थलगड़ा: प्रेस क्लब चतरा के दिशा निर्देश पर पत्थलगड़ा में पत्रकारों ने...

पत्थलगड़ा: प्रेस क्लब चतरा के दिशा निर्देश पर पत्थलगड़ा में पत्रकारों ने किया पौधारोपण

 

सुजेक सिन्हा पत्थलगड़ा/चतरा : प्रेस क्लब चतरा के जिला अध्यक्ष सुनील कश्यप के निर्देश पर प्रसिद्ध तीर्थ स्थल व पर्यटक स्थल मां भगवती मंदिर एवं मां संतोषी मंदिर परिसर में शनिवार को पत्रकार संघ पत्थलगड़ा के द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकार संघ के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चतरा प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य श्रीकांत राणा उपस्थित रहें। श्रीकांत राणा ने बताया कि प्रेस क्लब चतरा के द्वारा विभिन्न प्रखंडों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने को लेकर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।

जिसे लेकर शनिवार को पत्थलगड़ा पत्रकार संघ ने पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने कहा कि दिन प्रतिदिन जंगल की कटाई होने से प्रतिदिन पर्यावरण में परिवर्तन होने लगा है। वृक्ष की कटाई होने से कई जीव-जंतुओं प्राण त्यागने लगें हैं, पंछियों की गुनगुनाहट दूर जाने लगी है, पर्यावरण में संतुलन बिखरने लगा है और वृक्ष के बिना पृथ्वी सुनसान नजर आने लगी है। आज की परिस्थिति में परिवर्तन लाने के लिए पौधारोपण करना अति आवश्यक है।

पर्यावरण में शुद्धता हो, हरी भरी से सजी धरती हो, जंगलों में निवास करने वाले जीव प्राणियों की संख्या में बढ़ोतरी हो एवं मौसम में परिवर्तन को लेकर प्रेस क्लब चतरा के द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस नियमित आज पत्थलगड़ा प्रखंड में पत्रकार संघ द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम चलाया गया। इस मौके पर पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष सुनील दांगी, सचिव मोहम्मद सिराजुल, उपसचिव कैलाश दांगी, कोषाध्यक्ष सुजेक सिन्हा, मनीष सिंह, अभिषेक सिंह, संजय राणा उपस्थित थें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments