चतरा प्रेस क्लब के निर्देश पर पत्थलगड़ा में प्रेस क्लब का प्रखंड कमिटी गठन
अध्यक्ष मृत्युंजय, उपाध्यक्ष सुनील, सचिव मो. सिराजुल, उपसचिव कैलाश व कोषाध्यक्ष बने सुजेक सिन्हा
सुजेक सिन्हा चतरा : चतरा प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील कश्यप के निर्देशानुसार पत्थलगड़ा प्रखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल व पर्यटक स्थल मां भगवती मंदिर परिसर में गुरुवार को पत्रकारों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब चतरा के कार्यकारिणी सदस्य श्रीकांत राणा ने की। जबकि संचालन पत्रकार मोहम्मद सिराजुल ने किया। बैठक में प्रखंड के कई पत्रकार साथी उपस्थित हुएं। इस दौरान कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में प्रेस क्लब पत्थलगड़ा प्रखंड कमिटी का गठन किया गया।
जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, उपाध्यक्ष सुनील दांगी, सचिव मोहम्मद सिराजुल, उपसचिव कैलाश दांगी और कोषाध्यक्ष सुजेक सिन्हा को मनोनीत किया गया। उपस्थित पत्रकारों ने समर्थन किया एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को शुभकामनाएं दी। मौके पर निर्वाचित अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने कहा कि प्रेस क्लब चतरा के दिशा निर्देश को हमेशा निष्पक्ष रूप से पालन करूंगा एवं पत्रकारों के हित लिए आत्म संकल्प के साथ खड़ा रहूंगा। इस मौके पर पत्रकार अभिषेक सिंह, संजय राणा, सुनिल राम, मनीष कुमार सिंह आदि शामिल थें।