Sunday, December 7, 2025
Homeबिहार झारखण्ड न्यूज़देवघर में बड़ा हादसा: सीता होटल के पास भरभराकर गिरा बहुमंजिला मकान,...

देवघर में बड़ा हादसा: सीता होटल के पास भरभराकर गिरा बहुमंजिला मकान, 6-7 लोगों के दबे होने की आशंका

देवघर में बड़ा हादसा: सीता होटल के पास भरभराकर गिरा बहुमंजिला मकान, 6-7 लोगों के दबे होने की आशंका

देवघरः झारखंड के देवघर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जहां एक बहुमंजिला मकान भरभराकर गिर गया। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। एनडीआरएफ की टीम रेसक्यू में जुटी हुई है। हालांकि, अभी तक किसी का रेसक्यू नहीं हो सका है।

मकान के मलबे को हटाने में जुटी टीम 
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के नगर थाना क्षेत्र के सीता होटल के पास घटी। बताया जा रहा है कि इस मकान में कई लोग रहते थे। मकान गिरने के बाद सभी लोगों के दबे होने की आशंका है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। जिसके बाद मकान के मलबे को हटाया जा रहा है।

वहीं देवघर के डीसी विशाल सागर ने घटनास्थल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी प्रतिनियुक्त किया है, ताकि बचाव कार्य तेजी से चलाया जा सके। इसके अलावा दमकल की टीम और पुलिस द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। पत्थलगड़ा प्रखंड कार्यालय में प्रशासन से स्थाई बीडीओ एवं सीओ की पदस्थापन को ले उठ रही लगातार मांग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments