Monday, February 17, 2025
Homeबिहार झारखण्ड न्यूज़जेएमएम पार्टी ने एक दिवसीय धरना दिया

जेएमएम पार्टी ने एक दिवसीय धरना दिया

जामताड़ा/चंदन सिंह

जेएमएम पार्टी ने एक दिवसीय धरना दिया

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता रवि दुबे ने की जहाँ कार्यकर्ताओं ने निशिकांत दुबे के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। कुछ दिन पूर्व लोकसभा में सांसद निशिकांत दुबे ने माँग किया था कि झारखण्ड के संथाल परगना, बिहार के कुछ जिले और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बना दिया जाय। इसी माँग को लेकर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने निशिकांत दुबे के खिलाफ मोर्चा खोला है। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान जे एम एम के जिला सचिव परेश यादव ने कहा कि निशिकांत दुबे की यह मांग जायज नही है। झारखण्ड में भाजपा अपना अस्तित्व खो चुकी है, उसी को बचाने के लिए निशिकांत दुबे इस तरह की बात कर रहे हैं। लेकिन उनका जो उद्देश्य है झारखण्ड में पूरा नही होगा, विधानसभा चुनाव में इस बार उनका बेड़ा गर्क हो जायेगा। वहीं जे एम एम के जिला प्रवक्ता देवाशीष मिश्रा ने कहा कि निशिकांत दुबे ने जिस प्रकार से लोकसभा में भाषण दिया है झारखण्ड के संथाल परगना की झारखण्ड से अलग कर दिया जाय यह गलत है। इसके अलावा उन्होंने बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों की अलग कर केंद्र शासित प्रदेश बना दिया जाय। इस मांग का हमलोग विरोध करते हैं और निशिकांत दुबे से मांग करते हैं कि अपनी मांग को लेकर माफी मांगें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments