Tuesday, February 11, 2025
Homeबिहार झारखण्ड न्यूज़जयप्रकाश नारायण की जयंती धूमधाम से मनाया गया

जयप्रकाश नारायण की जयंती धूमधाम से मनाया गया

जामताड़ा/चंदन सिंह

जयप्रकाश नारायण की जयंती धूमधाम से मनाया गया

जामताड़ा गांधी मैदान के समीप समाज कल्याण समिति प्रांगण में स्वतंत्रता सेनानी लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जामताड़ा नगर पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत जयप्रकाश नारायण की तस्वीर पर फूल माला अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि देने से हुई। उपस्थित लोगों ने लोकनायक के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों और सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि वीरेंद्र मंडल ने अपने संबोधन में जयप्रकाश नारायण के विचारों और उनके द्वारा चलाई गई संपूर्ण क्रांति की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा जयप्रकाश जी ने हमें एक नई दिशा दिखाई और देश की आजादी के बाद भी उनके विचार हमें सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनकी जयंती हमें उनके आदर्शों को अपनाने और समाज के हित में कार्य करने का अवसर देती है।हमारा देश अंग्रेजों का गुलाम था हमारे महानवीर महा सपूतों के बदौलत हमारा देश आजाद हुआ। आजादी के बाद नेहरू परिवार सत्ता पर काबिज हुई और फिर इंदिरा गांधी का शासन आया लेकिन उनका शासन काल अंग्रेजों के पूर्व शासन काल से भी ज्यादा क्रूर था, क्रूर शासन के खिलाफ परम श्रद्धेय लोकनायक जय प्रकाश नारायण ने देश मे एक क्रांति लाई। इस देश में व्यवस्था परिवर्तन हुआ और इंदिरा गांधी की कुर्सी चली गई और कांग्रेस विपक्ष में चली गई और देश में लोकप्रिय शासन आया। मौके पर मुख्य रूप से चेतना मंच के पशुपति देव, अभिजीत पाल, श्यामल मंडल, तपन मंडल, सौरभ विशाल बावरी, नसीम अंसारी ,नीपू भंडारी, सुखदेव सहित तमाम नगरवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments