जामताड़ा/चंदन सिंह: भाजपा की वरिष्ठ नेत्री बबीता झा ने महिला किसान के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश की हर महिला किसान सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत हो। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री किसान निधि के द्वारा प्रत्येक साल किसान को तीन किस्त में कुल ₹6000 का राशि दिया जा रहा है। उन्होंने महिला किसानों से कहा कि आप लोग भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि आप महिला किसान को कृषि विभाग के द्वारा खेती करने के लिए कई उपक्रम भी दिए जाते हैं।
बताया कि महिला किसान को छोटा ट्रैक्टर, पंप सेट, अनाज सहित अन्य सुविधा भी किसी विभाग के द्वारा मुहैया कराया जाता है। आप लोग इसका भी लाभ ले सकते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि आप लोग मोटे अनाज की खेती कर अधिक से अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। मोटा अनाज से फायदा भी होता है और दूसरा आपका शरीर भी स्वस्थ रहता है। इसलिए आप लोग खुद मोटे अनाज की खेती करें और अन्य महिला बहनों को भी मोटे अनाज की खेती के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखपति दीदी योजना चलाया है। इस योजना का भी लाभ आप लोग ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि आप लोगों को अगर किसी भी प्रकार की कोई परेशानी होती है तो मुझसे संपर्क करें मैं अभिलंब आपकी समस्या का समाधान करने का पूरा प्रयास करूंगी।
