जामताड़ा/चंदन सिंह: ग्रामीण विकास विभाग मंत्री डॉ इरफान अंसारी लखनपुर एवं चिहुटिया के बीच जोरिया में एक पुल का शिलान्यास किया। मौके पर उन्होंने कहा कि यह पुल की मांग वर्षो से थी और मैं इसे पूरा करने का वादा भी किया था। यह सौभाग्य की बात है कि मैं आज मंत्री हूं और अपने ही फंड से यह पुल का शिलान्यास कर रहा हूं। यह पुल बन जाने से यहां के लोग धनबाद से जुड़ेंगे पहले यहाँ के लोग लगभग 18 किलोमिटर घूम कर जाना पड़ता था।
लेकिन इस जोरिया में पुल बन जाने से धनबाद एवं आसपास के गांव की दूरी घट जाएगी और ग्रामीण आसानी से आ जा सकेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा 18 वर्षो तक झारखंड में राज किया और पूरा झारखंड की अर्थव्यवस्था को डुबोकर रख दिया। भाजपा अपने राज में सिर्फ लूटने का काम किया है। इस राज्य से भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम यहां की जनता करेगी। आज हेमन्त सोरेन के राज में विकास का काम कर उसका भरपाई कर रहे हैं।
