Sunday, January 19, 2025
Homeबिहार झारखण्ड न्यूज़JPSC Civil Judge Result 2024: झारखंड सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट हुआ...

JPSC Civil Judge Result 2024: झारखंड सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी

JPSC Civil Judge Result 2024: झारखंड सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी

JPSC Civil Judge Result 2024: अगर आप ने झारखंड सिविल जज परीक्षा 2024 दी है, तो आपको बता दें कि जेपीएससी (JPSC) ने सिविल जज प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारीकर दिया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते है।
आयोग ने सिविल जज प्रीलिम्स की परीक्षा 10 मार्च, 2024 को हुई थी।

उम्मीदवार अपना रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं- How can candidates check their result-
1. सबसे पहले आपको जेपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए लिंक जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट 2024 पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको लॉग इन करने के लिए अपना रोल नंबर डालना होगा।
4. रोल नंबर डालने के बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।
5. अब आप की स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।
6. आप अपने रिजल्ट को पीडीएफ फाइल में डाउनलोड भी कर सकते हैं।
7. भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

जेपीएससी सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा 2024 की कटऑफ- JPSC Civil Judge Preliminary Exam 2024 Cutoff-

जो भी उम्मीदवार उनकी कैटेगरी के लिए दी गई कटऑफ से ज्यादा अंक प्राप्त करेंगे, वे ही झारखंड सिविल जज मुख्य परीक्षा 2024 के लिए योग्य होंगे।
1.जनरल कैटेगरी के लिए 2024 की कटऑफ 75 अंक है।
2. एससी कैटेगरी के लिए 2024 की कटऑफ 32 अंक तय की गई है।
3. एसटी कैटेगरी के लिए 2024 की कटऑफ 32 अंक निर्धारित की गई है।
4. ईडबल्यूएस कैटेगरी के लिए 2024 की कटऑफ 40 अंक है।

आपको बता दें कि ऑफिशियल नोटिस के अनुसार 138 सिविल जजों

के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जिनमें जनरल कैटेगरी के लिए 60 पद, ईडब्ल्यूएस (EWS) के लिए 13, बीसी-I के लिए 10, बीसी- II के लिए 15, एससी के लिए 12 और एसटी के लिए 28 पद शामिल हैं।

झारखंड सिविल जज का वेतन- Salary of Jharkhand Civil Judge –
उम्मीदवारों को 27,700 रुपये से लेकर 44,700 रुपये हर महीने वेतन दिया जाएगा।
आयोग ने अभी तक मुख्य परीक्षा के लिए तारीखें घोषित नहीं की है। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में बैठ सकते हैं।Jharkhand : पेपर लीक के घोटालेबाजों के लेन-देन और उनकी संपत्ति कहीं ईडी की न करा दे इंट्री, सीबीआई ने जांच का दायरा बढ़ाया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments