Thursday, January 23, 2025
Homeबिहार झारखण्ड न्यूज़Jharkhand weather : झारखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Jharkhand weather : झारखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Jharkhand weather : झारखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Jharkhand weather : झारखंड में मॉनसून सक्रिय हो गया है। 22 से लेकर 24 जुलाई यानी तीन दिन तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अच्छी बारिश के बाद राज्य में खेती के कार्यों में तेजी आने की संभावना है मौसम विभाग ने सोमवार को कोल्हान समेत रांची, खूंटी, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, सिमडेगा, गुमला जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान जताया है। वहीं मंगलवार को रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़, बोकारो और हजारीबाग और बुधवार को संताल परगना के जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इधर, रांची के नामकुम में 12 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मॉनसून के सक्रिय रहने से राज्य के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट आई है। रविवार को राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान पाकुड़ का 35.7 डिग्री रहा।CM हेमंत सोरेन ने असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए 2 करोड़ की सहायता की पेशकश की

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments