देवघर संवाददाता संजय यादव
देवघर झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा के पश्चात इंडिया गठबंधन द्वारा देवघर विधानसभा सीट राष्ट्रीय जनता दल को मिला है। वहीं इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री सुरेश पासवान की घोषणा की गई है। घोषणा होने के पश्चात गठबंधन के घटक दलों की एक संयुक्त बैठक एक दिवसीय राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष प्रो फणीभूषण यादव की अध्यक्षता में प्रत्याशी सुरेश पासवान के जटाही मोड़ स्थित निजी आवास पर की गई।
बैठक में गठबंधन के प्रत्याशी सुरेश पासवान के साथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश, वरिष्ठ नेता एवं जिला बीस सुत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय शर्मा एवं की के जिला सचिव अर्जुन यादव मुख्य रूप से उपस्थित हुए। उक्त बैठक में देवघर विधानसभा में गठबंधन के प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए बारी-बारी से सभी गठबंधन दलों के प्रमुख नेताओं से सुझाव लिए गए तथा आवश्यक रणनीति बनाई गई।
गठबंधन के प्रत्याशी सुरेश पासवान ने कहा कि मुझे पुनः बाबा बैद्यनाथ धाम की नगरी के विधानसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी बनाया गया। मुझ पर बाबा बैद्यनाथ की असीम कृपा है, जिस कारण मुझे पुनः इस क्षेत्र से चुनाव लड़ने का मौका मिला। हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, नेता तेजस्वी यादव,कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी के साथ दिसोम गुरु शिबू सोरेन तथा झारखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ सभी गठबंधन दलों के शीर्ष नेताओं तथा इस क्षेत्र की जनता का विशेष आशीर्वाद है,उनका आभारी हूॅं। मैं गठबंधन के नेतृत्व में पूरी तनमय्यता एवं ताकत से यह चुनाव लड़ूंगा और आपके सहयोग से भारी मतों से जीतूंगा भी।
जानकारी हो कि दो चुनाव में काफी कम अंतराल से पराजय का सामना करना पड़ा। उसकी कमियों को देखते हुए इस बार किसी भी प्रकार की कोई चूक नहीं होने दूंगा। गठबंधन दलों के मेनिफेस्टो तथा हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड के सरकार के तमाम जनहित में किए गए कार्यों, योजनाओं के आधार पर चुनाव लड़ूंगा। देवघर की आम जनता के साथ गठबंधन के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं की मान सम्मान का पूरा ख्याल रखूंगा। विगत विधायकी काल में मेरे द्वारा किए गए कार्य के साथ चुनाव हारने के दौरान भी जो लोगों के बीच उनके विपत्ति में खड़े रहने, दुख दर्द एवं बुरे समय में साथ देना यही मेरी कमाई है,जिस वजह से आज मुझे लोगों का सम्मान प्रेम और प्यार मिल रहा है। 28 अक्टूबर को नामांकन करेंगे और जनसभा भी होंगी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आप सभी भारी संख्या में अपने कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित जरुरी है।
कांग्रेस नेता जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय ने कहा कि देवघर विधानसभा इस बार इंडिया गठबंधन की थैली में आएगी। इसके लिए आम जनता ने अपना मन बना लिया है।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने कहा कि देवघर विधानसभा जीत दिलाने में कांग्रेस की हर एक कार्यकर्ता कोई कसर नहीं छोड़ेगी हमारे पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पूरी मजबूती से लड़ेगा एवं चुनाव प्रक्रिया में अग्रणी भूमिका निभाएगी।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने भी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुरेश पासवान को जीत के प्रति अस्वस्थत करते हुए कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन के गठबंधन की सरकार ने विकास के कार्य में जो एक लंबी लकीर खींची है, उसके सामने विपक्षी दल धराशाई हो चुके हैं। हमें सिर्फ एक योजना के तहत रणनीति बनाकर चुनाव लड़ने की जरूरत है। गत चुनाव में पूरे झारखंड में इंडिया गठबंधन को कुल 55 लाख वोट मिला था,जबकि इस बार सिर्फ मैया योजना तहत 56 लाख महिलाओं को सीधे लाभान्वित किया गया है। ऐसी ओर विभिन्न योजनाओं के तहत हमारी सरकार ने जो कार्य किया है। इसको लेकर वोट का प्रतिशत काफी बड़ा है। हमारी जीत निश्चित है और हम भारी मतों से जीतेंगें। झारखंड मुक्ति मोर्चा का हर एक सिपाही इस जीत का एक हिस्सा बनेगा। बैठक को इंडिया गठबंधन के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया।
राजद जिला अध्यक्ष प्रो फणीभूषण यादव ने गठबंधन के तमाम नेताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि देवघर विधानसभा चुनाव संयुक्त रुप से गठबंधन के दलों के नेतृत्व में समन्वय के साथ लड़ी जाएगी और समय-समय पर आपके सुझाव के अनुरूप हम अपना कार्य करने का प्रयास करेंगें। जल्द ही विधानसभा से लेकर प्रखंड स्तर पर चुनाव संचालन समिति बनाई जाएगी। इस सीट को जीतने के लिए सभी गठबंधन नेताओं की जिम्मेदारी है। जिसको आप पुरी तन्मयता से पूरा करेंगें।
बैठक में कांग्रेस के नागेश्वर सिंह,महासचिव दिनेश मंडल, सुधीर देव,कुमार राज, बासुकी पंडित, विकास राउत, राघवेंद्र झा, प्रखंड अध्यक्ष नरेश यादव,गुलाब यादव, हेमंत चौधरी,रवि केसरी,सेफ दानिश,मणिकांत यादव, झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुरेश शाह,अजय नारायण मिश्र, सूरज झा,विपिन यादव, सूरज झा,श्री सिंह,जीपी धनंजय मंडल,महेंद्र यादव,शीला देवी, श्यामा कांत झा, राजद के नित्यानंद केसरी,भूतनाथ यादव,मुकेश यादव,रंजीत यादव,निरंजन यादव,ममता मिश्रा,लालमोहन मांझी,राज किशोर यादव,रघुनाथ यादव, नागेंद्र कुशवाहा, नीलम यादव, मनोज यादव,रामदेव यादव,बिहारी महतो, रीता देवी तथा सीपीआई के अर्जुन यादव, हरिहर यादव आदि ने संबोधित किया।