Saturday, April 19, 2025
Homeआज तक का खबरआज से बदलेगा झारखंड का मौसम, इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश,...

आज से बदलेगा झारखंड का मौसम, इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मेघ गर्जन को लेकर येलो अलर्ट जारी

रांची : राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में इन दिनों मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह में ठंड रहती है, दिन चढ़ते ही धूप से ठंड का असर कम होने लगता है। मौसम के बदलाव का असर आमजनों की सेहत पर भी देखने को मिल रहा है।

रिम्स व सदर अस्पताल में सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से ग्रसित लोगों की कतार बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है। जिस कारण 12 फरवरी से राज्य के अधिकांश हिस्सों में वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है।

आज बादल छाए रहेंगे

साथ ही मेघ गर्जन को लेकर भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसे लेकर केंद्र ने यलो अलर्ट जारी किया है। बताया गया कि रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आगामी दो दिनों में वर्षा होने के संकेत हैं। राज्य में यह स्थिति 12 से 16 फरवरी के बीच तक बनी रहेगी।

11 फरवरी को रांची व आसपास के जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। 17 फरवरी से राजधानी रांची सहित राज्यभर में मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा।

इन इलाकों में वज्रपात और वर्षा होने की आशंका

बता दें कि 12 से 14 फरवरी तक रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी व पश्चिमी हिस्से के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा व दक्षिणी हिस्से में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और वर्षा होने की आशंका है।

सबसे कम गढ़वा का तापमान पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क बना रहा। पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं शीतलहर की स्थिति रही। अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री चाईबासा का रहा, न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस गढ़वा का रिकार्ड किया गया। रांची का अधिकतम 23.8 डिग्री व न्यूनतम 9.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments