Sunday, January 19, 2025
HomeUncategorizedविजय संकल्प सभा में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल

विजय संकल्प सभा में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल

जामताड़ा/चंदन सिंह: नगर भवन जामताड़ा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी विजय संकल्प सभा में शामिल हुए।भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित संकल्प सभा में पार्टी के दुमका लोकसभा क्षेत्र के कई नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया। सभा में निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल,सीता सोरेन, वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल सहित अन्य उपस्थित थे।

सभा में आए पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं ने गहन मंथन किया।
बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए केंद्र के बाद राज्य में भी भाजपा की सरकार बनानी बहुत जरूरी है। उन्होंने बीते रघुवर सरकार के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि जिस तरह रघुवर सरकार के वक्त डबल इंजन की सरकार ने जिस रफ्तार से झारखंड में विकास हुए वह धीमा पड़ गया है।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में संथाल परगना क्षेत्र में विकास को लेकर कई काम हुए मेडिकल कॉलेज, एआईआईएमएस और देवघर हवाई अड्डा इसमें प्रमुख है। झारखंड में विकास की बुनियाद भारतीय जनता पार्टी ने खड़ी की है। आप कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर आम लोगों को भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों को बतलाना है।

केंद्र द्वारा राज्य सरकार को दिए जाने वाले विकास कार्यों में झारखंड सरकार कोई रुचि नहीं दिखा रही है। मुफ्त अनाज योजना,नल जल योजना का हाल बहुत बुरा है। राज सरकार इन योजनाओं का क्रियान्वयन सही ढंग से नहीं कर पा रही है। कई जिलों में तो अनाज योजना में लूट मची हुई है। ऐसे में हम कार्यकर्ताओं को दायित्व है कि गांव-गांव जाकर नरेंद्र मोदी के द्वारा दिए जा रहे विकास कार्यों और आम जनता से जुड़ी योजनाओं का जानकारी उन तक पहुंचाने का काम करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments