सिंदरी।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति(एडवा) सिंदरी नगर कमेटी की ओर से सेवेन लेख रोहड़ाबांद सिंदरी में महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुवे एडवा के नगर अध्यक्ष रानी मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा महिला दिवस मनाना तब सार्थक होगा जब पूरे विश्व की महिलाओं को शोषण अत्याचार प्रताड़ना से आजादी मिलेगी। उनके साथ समानता का व्यवहार किया जाएगा। शासक वर्ग महिलाओं को अधिकार देने की केवल बात करता है लेकिन राजनीतिक प्रतिनिधित्व एवं अन्य कार्य में जब बारी आती है तो आधी आबादी को समुचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया जाता। सभी क्षेत्र में महिलाओं को समान काम का समान वेतन लागू होना चाहिए। असमानता खत्म होने तक यह संघर्ष जारी रहेगा।
कार्यक्रम में एडवा सिन्दरी नगर संयुक्त सचिव रंजू प्रसाद , उपाध्यक्ष सविता देवी ने महिलाओं को संबोधित किया।
मौके पर कार्यकरणीनी सदस्य सीमा मिश्रा, रूबी देवी, चंपा देवी, कांति देवी, सोनाली देवी, बंदना देवी, मिली सूत्रधार, कविता दत्ता, रेणु देवी, कल्याणी देवी, अनीता देवी आदि मौजूद थी।
रिपोर्टर- दीपक कुमार