Monday, November 3, 2025
HomeHealth and fitnessLifestyle: घर में भूलकर भी न लगाए सांपों को आकर्षित करने वाले...

Lifestyle: घर में भूलकर भी न लगाए सांपों को आकर्षित करने वाले ये 5 पौधे

Lifestyle: घर में भूलकर भी न लगाए सांपों को आकर्षित करने वाले ये 5 पौधे

Lifestyle: हरे-भरे पौधे लगाने का शौक हर किसी को होता है। इसलिए घर के बाहर या छत पर गार्डनिंग करने के लिए तरह-तरह के पौधे लगाते हैं। बालकनी या बगीचे में इतनी हरीयाली देखकर पॉजिटिव वाइब्स आती है। पेड़-पौधे लगाने से साफ हवा होने के साथ ऑक्सीजन भी मिलती है। इसलिए लोगों की रुचि गार्डनिंग में बढ़ती जा रही है लेकिन सही जानकारी न होने से कुछ लोग गलती कर देते हैं।

दरअसल पेड़-पौधे लगाते समय कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो आपके घर में सांपों की एंट्री हो सकती है। कुछ पेड़-पौधे ऐसे होते हैं जो सांपों को अट्रैक्ट करते हैं, अगर आपने आंगन में इन्हें लगा लिया तो सांप अपना ठिकाना बना लेंगे। इसलिए हम आपको इस तरह के पौधों की जानकारी दे रहे हैं ताकी आपसे कोई गलती न हो।

जैस्मिन का पौधा
माना जाता है कि जैस्मिन वाइंस कुल के पौधों के पास सांप के रहने की ज्यादा आशंका है। इसके पीछे की वजह इस plant के फूल की तेज महक और पौधे का काफी घना होना है। ज्यादा घना और छायादार होने के कारण सांप अपने आपको आसानी से छिपा लेते हैं और शिकार करने में उन्हें परेशानी नहीं होती है।

क्लोवर के पौधे
क्लोवर यानी लौंग का पौधा भी सजावटी पौधों में एक होता है। इसके पत्ते मोटे और घने होते हैं, जो धरती को पूरी तरह से कवर कर लेते हैं। यही कारण है कि इस पत्ते के नीचे सांप आराम से कुंडली मारकर बैठे रहते हैं और छिपकर अपने शिकार की तलाश में रहते हैं। इसलिए क्लोवर के पौधे को घर में ना लगाने की सलाह दी जाती है।

लेमन ट्री
लेमन ट्री या कोई भी साइट्रस ट्री के आस-पास चूहों और छोटे-छोटे कीड़े-मकौड़ों का बसेरा होता है, चिड़ियों को भी इसका फल खाने में मजा आता है। यही कारण है कि सांप लेमन ट्री के आस-पास मंडराते रहते हैं, इसलिए इस पौधे को घर पास नहीं लगाना चाहिए। नहीं तो आपके घर में सांप आने के चांस बढ़ जाएंगे।

साइप्रस का पौधा
घर के आस-पास खाली जगह होने पर लोग Cyprus का पौधा लगाना पसंद करते हैं। ये एक सजावटी पौधा है, जो देखने में बहुत सुंदर लगता है, लेकिन यह काफी घना भी होता है। यही कारण है कि सांप इसमें छिप जाते हैं और कीड़े-मकौड़े का शिकार करते हैं। इस तरह से घर के आस-पास इस पौधे को लगाने से खतरा रहता है।

अनार का पौधा
आज के समय लोग अपने घर के आंगन और बालकनी में कई तरह के पेड़-पौधे लगाने लगे हैं। यहां तक कि आम और अनार का पेड़ भी लगा लेते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अनार के पेड़ के पास सांप डेरा लगाकर रहते हैं।Health and fitness : दिमाग को तेज रखने के लिए रोजाना खाएं ये 5 बीज

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments