Tuesday, October 28, 2025
Homeआज तक का खबरJharkhand Weather: झारखंड में बदलने वाला है मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत,...

Jharkhand Weather: झारखंड में बदलने वाला है मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने बताया कब होगी बारिश

झारखंड के विभिन्न जिलों में बुधवार को मौसम साफ रहा। धूप कड़ी होने के कारण राजधानी समेत राज्य के विभिन्न जिलों के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि हुई। वहीं, राजधानी के आसपास कहीं-कहीं बारिश हुई। रांची के कटहल मोड़ और आसपास के इलाके में आधे घंटे तक अच्छी बारिश हुई। जबकि, हिनू, बिरसा चौक, डोरंडा, हरमू और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हुई।

रातू रोड और मेन रोड के कुछ हिस्सों में भी छिटपुट बारिश हुई। चार बजे के बाद हुई इस बारिश ने शहर को गर्मी से मामूली राहत मिली। बावजूद, राजधानी का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री पर पहुंच गया है। राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान आंशिक बादल छाने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के उत्तरी हिस्से समेत कई भागों में बारिश हुई है। इसका सीधा प्रभाव झारखंड पर पड़ेगा।

राज्य में 14 से बादल छाएंगे, जो 19 तक रहेंगे। जबकि, 16 से 17 तक बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। राजधानी और जमशेदपुर समेत राज्य के कई हिस्सों में यह सामान्य तापमान से अधिक चल रहा है। अगले पांच दिन मौसम में होने वाले बदलाव के कारण अधिकतम तापमान नीचे आएगा। इससे रांची समेत राज्य के विभिन्न भागों में बढ़ रहे तापमान और गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

रांची मौसम विभाग के अभिषेक आनंद ने कहा, ‘राजधानी समेत कुछ जगहों पर बुधवार शाम में बारिश हुई। पूर्वा हवा आने के कारण यह बदलाव हुआ। राज्य में गुरुवार को आंशिक बादल छाएंगे। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 16 मार्च से राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है।’

जिलों के तापमान (डिग्री में)
जिला अधिकतम न्यूनतम

रांची  33.4 17.6
जमशेदपुर  36.2 19.2
मेदिनीनगर  32.0 16.9
बोकारो  33.5 17.1
चतरा  33.4 15.3
गढ़वा  34.7 15.0
देवघर  35.0 16.8
गोड्डा  35.4 16.7

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments