Tuesday, March 24, 2026
Homeआज तक का खबरडालसा पाकुड़ द्वारा पारिवारिक वादों के निपटारे हेतु 11 मार्च से 15...

डालसा पाकुड़ द्वारा पारिवारिक वादों के निपटारे हेतु 11 मार्च से 15 मार्च तक चलाया जा रहा है विशेष मध्यस्थता अभियान

पाकुड़ : झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में सचिव अजय कुमार गुड़िया के मार्गदर्शन में पारिवारिक वादों का मध्यस्थता के आधार पर वादों का निष्पादन हेतु दिनांक 11 मार्च से 15 मार्च तक विशेष मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है । इस विशेष मध्यस्थता अभियान में कुटुंब न्यायालय के वैवाहिक वाद, विवाह विच्छेद वाद ,भरण पोषण इत्यादि वादों का मध्यस्थता के द्वारा निपटारा किया जा रहा है । ज़िला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव अजय कुमार गुड़िया द्वारा बताया गया कि आपसी सहयोग से किए गए मध्यस्थता में किसी भी पक्ष की हार नहीं होती है इसमें दोनों पक्षों की जीत होती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments