जामताड़ा/चंदन सिंह एकंर- भले ही गुरुजी वर्तमान में थोड़े अस्वस्थ चल रहे हैं लेकिन समय आने पर वह स्वयं दुमका संसदीय क्षेत्र में आ सकते हैं और लोगों को अपना संदेश दे सकते हैं। गुरु जी के आशीर्वाद का दावा जिसे करना है करें क्योंकि उन्हें गुरु जी ने हीं आशीर्वाद देकर दुमका संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने का आदेश दिया है।
यह कहना है दुमका लोकसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी नलिन सोरेन का। गुरुवार की शाम प्रत्याशी नलिन सोरेन जामताड़ा दुमका रोड स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने पार्टी और इंडिया गठबंधन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया।
इस दौरान उन्होंने उपस्थित तमाम पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से एक ही अपील की कि हर हाल में अपने-अपने बूथ को सशक्त बनाएं। अपने बूथ पर जितने भी मतदाता है उन्हें घर से निकालकर वोटिंग करवाएं। प्रत्याशी नलिन सोरेन ने कहा कि एक-एक वोट की अहमियत है।
पिछले लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की ओर से जो चूक हुई है उससे सबक लेने का समय आ गया है। एक-एक कार्यकर्ता अपने को प्रत्याशी समझे और चुनावी मैदान में उतर जाए। उन्होंने कहा कि 1 जून तक कार्यकर्ताओं को सजग और सक्रिय रहना होगा। उन्हें तब तक निश्चिंत नहीं होना है जब तक चुनाव परिणाम घोषित न हो जाए।
वही प्रत्याशी नलिन सोरेन ने कहा कि चुनाव को जीतने के लिए बूथ कमेटी को सशक्त करना आवश्यक है। हम अपने पुराने फार्मूला पर काम कर रहे हैं और अपने कार्यकर्ताओं को यही संदेश देना है कि जो पुराना फॉर्मेट मतदाताओं को वोट डलवाने के लिए बूथ तक लाना है। उसी अनुरूप कार्य करें। साथ हीं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं वर्तमान मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के कार्यों को जनता के बीच में ले जाकर बताने का काम करें।
जनता को यह संदेश पहुंचाएं की वर्तमान सरकार झारखंड के हित में गरीब-गुरूवा, आम जन, किसान, नौजवान, महिला, छात्र आदि के हित में काम कर रही है। वहीं बैठक के दौरान दिवंगत जिला अध्यक्ष सह पूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष सह जिप सदस्य श्यामलाल हेंब्रम के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर सभी ने शोक व्यक्त किया।
मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता रविंद्र नाथ दुबे, प्रवक्ता अशोक मंडल, प्रो कैलाश प्रसाद साव, देवाशीष मिश्रा, अमिता टुडू, इमरान अंसारी, इम्तियाज अंसारी, अमित मंडल, ताहा अंसारी, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु मंगल, अजीत दुबे सहित अन्य मौजूद थे। यूनाइटेड किंगडम के डॉ धुनी सोरेन का जामताड़ा कॉलेज में किया गया स्वागत
