झारखंड में मौसम का यू टर्न, रांची सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आज गिरेगी राहत की बूंद
रांची : पूरे झारखंड में गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है. राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में भीषण गर्मी रही. यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया. वहीं, राज्य की बात करें तो सबसे अधिक तापमान 46.6 डिग्री डाल्टनगंज में और सबसे कम तापमान 25.8 डिग्री चाईबासा में दर्ज किया गया. आज के मौसम की बात की जाए तो प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलने वाली है. राज्य में अच्छी-खासी वर्षा होने की उम्मीद जताई गई है.
