Sunday, October 26, 2025
Homeबिहार झारखण्ड न्यूज़झारखंड में 25 मई को तीसरे चरण में मतदान होंगे, पोलिंग पार्टी...

झारखंड में 25 मई को तीसरे चरण में मतदान होंगे, पोलिंग पार्टी रवाना

झारखंड में 25 मई को तीसरे चरण में मतदान होंगे, पोलिंग पार्टी रवाना

रांची : देश के छठे और झारखंड के तीसरे चरण के चुनावी प्रचार का शोर थम चुका है. झारखंड में 25 मई को तीसरे चरण में मतदान होंगे इसमें रांची सहित 4 लोकसभा सीट (रांची, गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर ) पर मतदान होगा. चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां अब रवाना हो रहे हैं. चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस की तरफ से तैयारियां भी पूरी कर ली गई है.

रांची लोकसभा में आते है 6 विधानसभा क्षेत्र
इधर रांची लोकसभा क्षेत्र में चुनाव की पूरी प्रक्रिया की जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि रांची लोकसभा के तहत 6 विधानसभा क्षेत्र आते हैं. जिसमें सरायकेला-खरसांवा जिले के ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया, कांके विधानसभा क्षेत्र आती है. कुल 2037 बूथ पर मतदान केंद्र है. मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां अब रवाना हो रहे हैं. सभी पोलिंग पार्टी को मानदेय देकर मतदान केंद्र के लिए रवाना किया जा रहा है.

रांची लोकसभा के चुनावी दंगल में हैं कुल 27 प्रत्याशी
आपको बता दें, तीसरे चरण में 25 मई को रांची लोकसभा सीट में होने वाले चुनाव के लिए रांची लोकसभा सीट से एनडीए से बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ फिर से चुनावी दंगल में हैं जबकि इंडिया गठबंधन से कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को चुनावी मैदान में उतारा है. इनके साथ रांची लोकसभा सीट में कुल 27 प्रत्याशी इस चुनाव में अपनी किस्मत अजमा रहे हैं.
21,97,331 मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग
रांची लोकसभा सीट में 21,97,331 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. यहां पुरुष वोटर्स 10 लाख 84 हजार 738 और महिला मतदाता की संख्या 11 लाख 12 हजार 524 है. यानी पुरुषों के मुकाबले महिला वोटर्स की संख्या 27,786 ज्यादा है. सभी मतदाता रांची में कुल 2377 बूथों पर वोट डालेंगे. और सभी प्रत्याशियों के भाग्य को ईवीएम में कैद करेंगे. झारखंड में दिख रहा चक्रवात का असर, होगी झमाझम बारिश
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments