इचाक संवाददाता: इचाक प्रखण्ड के करियातपुर गाँव के चौकीदार सरजू पासवान का निधन से करियातपुर, मोक्तमा, मंगुरा गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। श्री पासवान को 16 मई की रात्रि वाशरूम में गिर जाने से चोट लग गयी थी। हज़ारीबाग़ में चिकित्सको ने उन्हें लकवा मारने की बात बता दिया था।
बेहतर इलाज के लिए परिजनों ने उन्हें रिम्स रांची में भर्ती करवाया था। परंतु चिकित्सकों ने बताया कि इनका ब्रेन हेमरेज हो गया है। और 20 मई की रात्रि करीब 8 बजे रिम्स में दम तोड़ दिया। वे अपने पिछे, पत्नी, पुत्र, पुत्र बधू समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए। चौकीदार में रहते हुए मृदुभासी और सरल व्यवहार के कारण हमेशा समाज मे लोकप्रिय रहे।
इन्होंने अपने जीवन काल मे कभी किसी से विबाद नही किया। अंतिम संस्कार पड़रिया स्थित श्मशान घाट में किया गया। मुखग्नि बड़े पुत्र महेंद्र पासवान ने दिया। शव यात्रा में समाजसेवी रामलखन मेहता, महेश मेहता, पूर्व मुखिया सुनील मेहता, बढ़न कुशवाहा, उपेंद्र प्रसाद, रीतलाल साव, दिलीप साव, सीताराम कुशवाहा, किशुन पासवान, उमेश ठाकुर समेत दर्जनो लोग शामिल थे।
