Tuesday, March 24, 2026
Homeबिहार झारखण्ड न्यूज़दिन दहाड़े 49000 लेकर चोर फरार

दिन दहाड़े 49000 लेकर चोर फरार

इचाक संवाददाता: इचाक प्रखंड के जलौंध गांव निवासी जीरिया देवी पति कैलाश गोप के 49000 रूपए दिन दहाड़े चोर छीनतई कर फरार हो गया। इचाक थाना में आवेदन देकर पीड़ित परिवार ने चोर को पकड़कर पैसा दिलाने का मांग किया गया। आवेदन में लिखा कि दिनांक 21 मई के दोपहर 02 बजे इचाक बाजार के ग्रामीण बैंक से₹49000 निकासी कर वापस जलौंध अपना घर लौट रही थी।

इसी दरमियान दर्जी मौहल्ला के ठोकर पास एक बाइक में सवार दो लड़का (चोर) बैठा हुआ था। हमलोग भी बाइक से घर जा रहे थे। पैसा थैला में पकड़कर घर जा रहे थे। चोर ने ठोकर पास, थैला में रखे हुए पैसे को झपट कर भागने लगा। पीड़ित परिवार ने चोर की पीछा किया। लेकिन तेजी गति से भागने में चोर कामयाब हो गया।

फरार हो गया चोर को लेकर इचाक थाना में आवेदन दिया गया है।बाजार के सीसी टीवी कैमरे में चोर को देखा भी जा रहा है। पीड़ित परिवार ने आग्रह किया है की जिन्हे भी चोर दिखाई दे। सम्पर्क करे। चोर की सफेद रंग की पल्सर बाइक था और सफेद रंग काला रंग का चोर का टीशर्ट था। पैसे चोरी को लेकर पीड़ित परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments