Wednesday, March 4, 2026
Homeबिहार झारखण्ड न्यूज़दरवाजा तोड़कर कर घर में घुसा हांथी 8 से 10 किंटल खाया...

दरवाजा तोड़कर कर घर में घुसा हांथी 8 से 10 किंटल खाया अनाज

दारू से दिनेश कुमार की रिपोर्ट:- दारू प्रखंड अंतर्गत बड़वार गांव में लिलो यादव के घर सोमवार के रात्रि में तकरीबन 1:30 बजे। पूरा परिवार अपने छत पर सो रहे थे। अचानक घर के दरवाजा टूटने की आवाज सुनकर लिलो यादव उठकर देंखें।

तो उनके घर मे एक जंगली हाथी घुस गया है।उसके बाद पूरा परिवार एक लकड़ी के छोटा सा सीडी से छत के पीछे से एक एक करके छत से उतरे ओर मैदान में पूरा परिवार चले गए। गलिमत रहा है कि घर वाले लोगो को नुक्सान नहीं पहुंचा पाया ।

लिलो यादव ने गांव में हल्ला किया देखते ही देखते गांव के लोग जमा हो गए। लगभग एक घंटा के बाद ग्रामीणों के सहयोग से हाथी को घर से निकालने में कामयाबी मिली। लिलो यादव के द्वारा बतलाया गया कि हमारे घर मे हाथी घुस जाने से हमारे घर का दरवाजा टूट गया।

ओर लगभग 7 किंटल चावल, 50 किलो अरवा चावल, 100 किलो गेंहू, हाथी खा गया। और वही हाथी के द्वारा घर मे रखे पूरा अनाज इधर से उधर बिखेर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments