Sunday, October 26, 2025
Homeबिहार झारखण्ड न्यूज़गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर जोर शोर से तैयारी

गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर जोर शोर से तैयारी

जामताड़ा/चंदन सिंह– 24 मई को जिले के मेझिया में देश के गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम आयोजित की गई है। जिसकी तैयारी पार्टी की ओर से जोर शोर से किया जा रहा है। इसके लिए भव्य पंडाल मेझिया में बनाई जा रही है। तैयारी का जायजा लेने प्रदेश मंत्री सरोज सिंह वरिष्ठ नेता बीरेन्द्र मंडल सहित अन्य नेता पहुचे।

जानकारी देते भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने मीडिया को बताया कि लोकसभा चुनाव है और दुमका लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन चुनावी मैदान में हैं और उनको ज्यादा से ज्यादा बहुमत से जीत दिलाने के लिए हम लोग लगे हैं।

इसी कड़ी में 24 मई को अमित शाह का कार्यक्रम है। जिसे लेकर जामताड़ा जिला के जितने भी भारतीय जनता पार्टी के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता है सभी लोग तैयारी में लगे हुए हैं। आज संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह आए, प्रदीप वर्मा ने भी स्थल का निरीक्षण किये हैं।

और जिला में 14 मंडल, दो नगर के वार्ड में प्रत्येक बूथ तक की कार्यकर्ता तैयारी में शामिल हैं। मीडिया के माध्यम से भी मै आमजन को इस कार्यक्रम में आने का आह्वान करते हैं।

जामताड़ा जिला के साथ विधानसभा के सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नेता के स्तर से लेकर शक्ति केंद्र जो पंचायत है जो मंडल है उन सब के जो कार्यकर्ता है हमारे उन सबको मैं बात कर हूं कि सब लोग के साथ लाखों की संख्या में अमित शाह के कार्यक्रम में पहुंचेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments