Monday, December 15, 2025
Homeबिहार झारखण्ड न्यूज़बिहार में लू के कारण स्कूल, कोचिंग संस्थान, आंगनबाड़ी बंद करने के...

बिहार में लू के कारण स्कूल, कोचिंग संस्थान, आंगनबाड़ी बंद करने के आदेश

बिहार में लू के कारण स्कूल, कोचिंग संस्थान, आंगनबाड़ी बंद करने के आदेश

बिहार: बिहार में भीषण गर्मी के बीच राज्य सरकार ने बुधवार को सभी निजी और सरकारी स्कूलों, कोचिंग संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों को आठ जून तक बंद करने का आदेश दिया। मौसम कार्यालय ने कहा कि 48.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ औरंगाबाद राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा और यह तापमान बिहार का अब तक का सबसे अधिक तापमान।

बुधवार को राज्य के कई स्थानों पर दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाने से राज्य भीषण गर्मी की चपेट में है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के बाद मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्र ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आंगनबाड़ी केंद्रों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करना सुनिश्चित करें। बिहार में अत्यधिक गर्मी की स्थिति के कारण कई छात्रों के बेहोश होने के संबंध में आयी खबरों के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया। बिहार: एक साथ बेहोश हुए 16 छात्र, नहीं मिली एंबुलेंस की सुविधा, परिजनों ने किया स्कूल संचालन का विरो

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments