सड़क दुर्घटना पर एक की मौत, दो घायल चर्चित कलाकार पंकज त्रिपाठी के बहन-बहनोई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल
निरसा/मनोज कुमार सिंह निरसा | हिंदी सिनेमा जगत के चर्चित कलाकार पंकज त्रिपाठी के बहन-बहनोई धनबाद के निरासा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। एक चार पहिया वाहन मुख्य बाजार चौक पर अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गयी। चार पहिया वाहन पर बैठे दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। इतना ही नहीं चार पहिया वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल दंपत्ति को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाल कर धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल SNMMCH भेज दिया। जहाँ चिकित्सक ने पुरुष को मृत घोषित कर दिया है।
सूत्रों के अनुसार दिल्ली-कोलकाता एनएच पर एक पश्चिम बंगाल नंबर की मारुति कार WB 44 D 2899 मुख्य बाजार चौक पर अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। वाहन भीड़भाड़ में अनियंत्रित होकर दोनों सड़क के बीच बने डिवाइडर के बीचों-बीच चढ़ गई। जिसमें कार के आगे का हिस्सा डिवाइड में पूरी तरह से समा गया। कार को चला रहे राजेश तिवारी के पैर तथा सिर पर गंभीर चोटें आई।
जबकि कार पर बैठी उनकी पत्नी सविता तिवारी को गंभीर चोटें आयी। घटना के बाद तुरंत आसपास के लोगों ने घायलों को निकाला और निरसा पुलिस को गनी। जिसके बाद मौके पर पहुंची निरसा पुलिस ने घायलों को बुलेंस से उचित इलाज के लिए धनबाद भेज दिया डिवाइडर ड़ी को निकालने के प्रयास में जूट गयी।
वहीं दूसरी दुर्घटना निरसा लक्खीमता कोलियरी समीप नेशनल हाईवे 2 पर बालू गिरे रहने के कारण हुंडई कंपनी के i10 गाड़ी संख्या JH 10 AG 4860 अनियंत्रण होकर पलटी मार दिया। गाड़ी में सवार एक ही परिवार के महिला, पुरुष व बच्चे घायल हुए।घायलों को ग्रामीणों के द्वारा निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया या परिवार मैथन के मां कल्याणीश्री मंदिर से पूजा अर्चन कर धनबाद जा रहे थे। Gumla News : गुमला में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 1 की मौत, सड़क जाम कर रहे लोगों के साथ पुलिस की झड़प
