Monday, October 27, 2025
Homeबिहार झारखण्ड न्यूज़निरसा. भाजपा में दिखा अंतर कला,यज्ञ मैदान में जनसभा का आयोजन किया

निरसा. भाजपा में दिखा अंतर कला,यज्ञ मैदान में जनसभा का आयोजन किया

निरसा. भाजपा में दिखा अंतर कला,यज्ञ मैदान में जनसभा का आयोजन किया

निरसा/मनोज कुमार सिंह निरसा: भाजपा के प्रत्याशी ढुल्लू महतो के समर्थन में सोमवार को पूर्व सीएम सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी निरसा के यज्ञ मैदान में जनसभा का आयोजन किया ।
जिसमें धनबाद लोकसभा भाजापा प्रत्याशी ढुल्लू महतो भी उपस्थित रहें।झारखण्डी नृत्य से सभी अथितियों का स्वागत किया गया. इस दौरान निरसा विधानसभा के 20 मुखिया,2 प्रखण्ड प्रमुख,01 जिला परिषद सदस्य,निरसा चिरकुंडा व्यपार मंडल के अध्यक्ष मन्नू तिवारी सहित दर्जनों ने भाजपा का दामन थामा..

भाजपा में दिखा अंतरकला अर्पण सेनगुप्ता मच पर संबोधित करते हुए बोले की 2019 में निरसा विधानसभा में चुनाव हो रहा था मुखौटा लगाकर भाजपा के कार्यकर्ता ने खुलेआम निरसा विधानसभा के चुनाव में विरोध में काम किए थे। आज का हाल क्या है यह निरसा विधानसभा के जनता जानते हैं।

सभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार को जमकर कोसा और कहा कि जब से हेमंत सोरेन सत्ता में आए हैं राज्य में कोयला बालू एवं पत्थर की लूट मचा दी है अपने परिवार के नाम से बेनामी संपत्ति झारखंड के सभी जिलों में स्थापित की ईडी सारे बिंदुओं पर संज्ञान ली जिसके कारण आज हेमंत सोरेन कोटवार जेल में बंद है और कहते हैं की आदिवासी को बेटा को जेल भेजा गया है लेकिन सच्चाई यह है की हेमंत सोरेन आदिवासी रहते हुए आदिवासियों का जमीन हड़पा है आदिवासियों का अधिकार हड़पा है। बाबूलाल ने धनबाद लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो को वोट देकर विजय बनाने की अपील की। निरसा पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से की छापेमारी, भारी मात्रा में नकली शराब जब्त

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments