सांसद विजय हांसदा 10 वर्षों में मुस्लिम आदिवासी को ठगने का काम किया है: लोबिन हेम्ब्रम
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा पर जताया प्यार, मगर सांसद विजय हांसदा पर साधा निशाना
पाकुड़: पाकुड़ प्रखण्ड स्तरीय कार्यकर्ता मिलन समारोह पाकुड़ प्रखण्ड अन्तर्गत इशाकपुर पंचायत के सैतान खाना मोड़ उर्फ सुखदेवपुर में आयोजित हुई। जिसमें बतौर मुख्यातिथि बोरियो विधानसभा क्षेत्र के झामुमो विधायक सह निर्दलीय प्रत्याशी लोबिन हेम्ब्रम सहित पूर्व जिला परिषद सदस्य हाजिकुल आलम व पूर्व मुखिया सानु शेख, पूर्व मुखिया आफजाल शेख, जेड.एच विश्वास, इकरामुल अंसारी व मार्क बास्की ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया।
पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष हाजीकुत आलम ने सम्बोधन करते हुए इशारों इशारे में राजमहल सांसद विजय हांसदा पर निशाना साधते हुए कहा कि आप दस वर्ष में यहां के विकास हेतु क्या किये हैं, सिर्फ अपना एवं अपने लोगो का विकास किया एवं जनता को साझा दिए।
कहा जब एक वोट के बदौलत जनता उंचाई पर ले जा सकते हैं, तो वही वोट के जरिए गिरा भी सकते हैं। वही पूर्व मुखिया आफजाल शेख ने कहा कि विजय हांसदा और उनके लोग कहते है कि मुस्लिस कहा जाएंगे वोट तो देंगे ही लेक Jharkhand Board 12th Result 2024: 10वीं के बाद अब 12वीं की बारी, जैक बोर्ड इस डेट में घोषित कर सकता है इंटरमीडिएट का परिणाम
