Monday, October 27, 2025
Homeबिहार झारखण्ड न्यूज़मोदी कैबिनेट के मंत्री अर्जुन मुंडा खूंटी से हारे:निशिकांत दुबे ने लगाया...

मोदी कैबिनेट के मंत्री अर्जुन मुंडा खूंटी से हारे:निशिकांत दुबे ने लगाया जीत का चौका, दो सीटों पर कांग्रेस की जीत

झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती लगभग खत्म हो गई है। खूंटी से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा चुनाव हार गए हैं। कांग्रेस के कालीचरण मुंडा चुनाव जीत गए हैं। हालांकि, झारखंड में 8 सीटों पर बीजेपी, जेएमएम तीन, कांग्रेस दो और आजसू एक सीट पर जीत दर्ज की है। हालांकि, अब तक किसी सीट पर जीत की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

कोडरमा से बीजेपी प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी चुनाव जीत गई है। वहीं, रांची लोकसभा सीट से संजय सेठ जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार और सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को हराया है।

पश्चिम सिंहभूम से जेएमएम प्रत्याशी जोबा मांझी, खूंटी से कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा, लोहरदगा से कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत, पलामू से बीजेपी प्रत्याशी बीडी राम, चतरा से बीजेपी प्रत्याशी कालीचरण सिंह, कोडरमा से बीजेपी प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी, हजारीबाग से बीजेपी प्रत्याशी मनीष जायसवाल, रांची से बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ, गिरिडीह से आजसू प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी, धनबाद से बीजेपी प्रत्याशी ढुल्लू महतो, जमशेदपुर से बीजेपी प्रत्याशी विद्युत वरण महतो, गोड्‌डा से बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे, दुमका से जेएमएम प्रत्याशी नलिन सोरेन और राजमहल से जेएमएम प्रत्याशी विजय हांसदा चुनाव जीत गए हैं।

वहीं, मतगणना के बीच बोकारो में बवाल हो गया। आईटीआई मोड़ के पास जयराम समर्थ ने हंगामा किया। कई गाड़ियों के शीशे टूटे। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठी चार्ज किया।

निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो के समर्थकों का आरोप है कि जिस तरह हम लोगों ने वोट दिया है वह गिनती में नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस छोड़ते हुए प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया।

बीजेपी के दो सिटिंग सांसद पीछे

मतगणना के दौरान बीजेपी के दो सिटिंग सांसद पीछे चल रहे हैं। उनमें खूंटी से बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन मुंडा और सिंहूभूम से गीता कोड़ा का नाम शामिल है। जबकि दुमका गोड्डा से सिटिंग सांसद निशिकांत दुबे का कांग्रेस के प्रदीप यादव के साथ कड़ा मुकाबला चल रहा है। निशिकांत दुबे ने चुनाव प्रचार चाय बनाकर लोगों को पिलाया था, जो काफी सुर्खियों में रहा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments