Sunday, October 26, 2025
Homeबिहार झारखण्ड न्यूज़विधायक इरफान अंसारी की प्रतिष्ठिता लगी गांडेय उपचुनाव में

विधायक इरफान अंसारी की प्रतिष्ठिता लगी गांडेय उपचुनाव में

विधायक इरफान अंसारी की प्रतिष्ठिता लगी गांडेय उपचुनाव में

जामताड़ा/चंदन सिंह एकंर- कांग्रेस पार्टी के प्रति जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी अपनी नाराजगी खत्म होने का दावा तो कर रहे हैं लेकिन उनके मन में मलाल अभी भी है कि कांग्रेस पार्टी ने अल्पसंख्यकों के साथ न्याय नहीं किया है। अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। उसे पता है कि किस समाज को कहां खुश करना है।

जिसका नतीजा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गांडेय से पूर्व विधायक सरफराज अहमद को राज्यसभा भेजने का काम किया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अकलियत समाज को सम्मानित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है। घर में ज्यादा सदस्य होता है तो बर्तन आवाज करता है, लेकिन फिर सब कुछ शांत भी हो जाता है। सभी सीटों पर मिलजुल कर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।

खास कर उन्होंने गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर कहा कि कल्पना भाभी की जीत ऐतिहासिक होगी और जीत का सारा दारोमदार विधायक इरफान अंसारी के ऊपर होगा। उन्होंने अपने आप को कल्पना सोरेन का ‘लक्ष्मण’ देवर बताया। कहा कि जामताड़ा और गांडेय में उनका दाव फंसा हुआ है। गांडेय में कल्पना भाभी को भारी बहुमत से जीत दिलवाने का काम करूँगा। विधायक इरफान के बयान पर भड़के भाजपा नेता सह पुर्व प्रत्याशी बीरेन्द्र मंडल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments