झामुमो कार्यकर्ता सम्मेलन में बाबूलाल मरांडी पर मंत्री हफीजुल ने साधा निशान
जामताड़ा/चंदन सिंह एकंर: झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन में सूबे के मंत्री हफीजुल हसन ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें जेवीएम समझकर वोट दिया था और वह भाजपा में जाकर मिल गए। उन्होंने कहा कि उन्होंने जनता के साथ गद्दारी किया है, जनता ने भाजपा को वोट नहीं दिया था जेवीएम को वोट दिया था। उन्होंने कहा कि हमें 6 से 7 सीट पर जीत दर्ज करनी है।
तभी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल से निकाला जा सकता है। मंत्री हफीजुल ने कहा कि यह स्पष्ट है कि लोकसभा चुनाव में हेमंत सोरेन भाजपा को डिस्टर्ब नहीं करें इसी वजह से उन्हें जेल में डाला गया है। अगर हम सीट जीतते हैं तभी हेमंत सोरेन को जेल से बाहर निकाल सकते हैं और यही हमारा बदला होगा। Jharkhand : झामुमो को झटके पर झटका, ईडी ने अंतु तिर्की को किया गिरफ्तार, जमीन घोटाले में एक साथ चार पर ऐक्शन
उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील की ताकि महागठबंधन के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित हो सके। वहीं तीसरे चरण के चुनाव को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि महागठबंधन को अच्छी बढ़त मिल रही है और इस बार भाजपा की सरकार नहीं बनने जा रही है, तो हमारे हीं सरकार बनेगी। झामुमो प्रखंड कमिटी की बैठक हुई सम्पन
