दारू से दिनेश कुमार की रिपोर्ट: लोकसभा चुनाव की तिथि नजदीक आते ही चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। भाजपा जहाँ अपने बूथ स्तरीय कार्यकर्ता और पन्ना प्रमुख को मजबूती से बूथ पर डटे रहने की सीख दे रही है वहीं कोंग्रेस को अपने कोर वोटर पर भरोषा है।
दारु प्रखंड के भाजपा की टीम ने मंगलवार को पिपचो, बड़वार, चिरवां, इरगा, दारु खैरिका,बक्शीडीह, दारुडीह, भटवीघा, बासोबार आदि बूथो पर जाकर बूथ कमिटी के साथ बैठक किया और बूथ जीतने का मंत्र दिया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। दारू: कयूम अहमद ने भाजपा के लिए मांगा वोट
हर बूथ मे बैठक के लिए दो प्रभारी नियुक्त किया था जिन्होंने बूथो पर जाकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।इस दौरान सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद, बलदेव बाबू,राजन सिन्हा, रामनरेश कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, संजय कुशवाहा, विकाश यादव, रौशन सिन्हा, किशुन प्रसाद आदि मौजूद थे।
