1 मई को करेंगे नामांकन झारखंड पार्टी के प्रत्याशी राज कुमार कुशवाहा,
झापा के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का होंगे सामिल
दारू से दिनेश कुमार की रिपोर्ट: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से झारखंड पार्टी प्रत्याशी राजकुमार कुशवाहा 1 मई को झारखंड पार्टी के हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। इस नामांकन कार्यक्रम के अवसर पर झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का, केंद्रीय महासचिव अशोक भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष ऐनुल हक अंसारी सहित झारखंड पार्टी के कई गणमान्य शामिल होंगे। इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए झारखंड पार्टी के हजारीबाग जिला अध्यक्ष सूरज कुमार कुशवाहा ने बताया कि 1 मई को राजकुमार कुशवाहा के नामांकन कार्यक्रम में झारखंड पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं और समर्थकों सहित हजारों की संख्या में पुरे लोकसभा क्षेत्र से लोग शामिल होंगे। इस संबंध में बताया कि अपने निवास स्थान झुमरा तिलैया से होते हुए मेरू, अमृत नगर, कोर्रा मटवारी से गांधी से पैदल यात्रा करते हुए डिस्ट्रीक्ट बोर्ड चौक होते हुए समाहरणालय पहुंचेंगे।
जहां जिला निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। वहीं नामांकन कार्यक्रम को लेकर उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर है। झारखंड: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने SC का रुख किया, कहा- HC गिरफ्तारी के खिलाफ उनकी याचिका पर फैसला नहीं सुना रहा
