04 Jun 2024 04:31 PM
जिस सीट से गीता कोड़ा पिछली बार जीत, वहीं इस बार पीछे
सिंहभूम सीट पर भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा 115915 वोटों से पीछे चल रहीं हैं। वह इस सीट पर पिछली बार कांग्रेस की टिकट पर जीत हासिल की थीं। हालांकि वह बाद में भाजपा में शामिल हो गईं। ‘इंडिया’ गठबंधन के तहत यह सीट झामुमो के हिस्से आई। झामुमो की जोबा मांझी यहां लीड पर हैं।
04 Jun 2024 04:24 PM
राजमहल सीट से क्या विजय हांसदा तीसरी बार बनेंगे सांसद
राजमहल सीट से झामुमो के विजय हांसदा 46849 वोटों से ताला मरांडी से आगे चल रहे हैं। इस सीट से हांसदा साल 2019 और 2014 के लोकसभा चुनाव में भी जीते थे।
04 Jun 2024 04:02 PM
जोबा मांझी और गीता कोड़ा में एक लाख वोटों का अंतर
सिंहभूम सीट पर झामुमो प्रत्याशी जोबा मांझी आगे चल रहीं हैं। भाजपा की गीता कोड़ा उनसे 104432 वोटों से पीछे हैं।
04 Jun 2024 03:04 PM
कथित जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया है। वह फिलहाल जेल में बंद हैं। ‘इंडिया’ गठबंधन ने इसे लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया। ऐसे में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का चुनावी नतीजों पर कितना असर पड़ा यह आज शाम तक साफ हो जाएगा।
