Wednesday, October 29, 2025
Homeबिहार झारखण्ड न्यूज़Jharkhand Lok Sabha Election Result 2024: झारखंड में पिछड़े भाजपा के पांच...

Jharkhand Lok Sabha Election Result 2024: झारखंड में पिछड़े भाजपा के पांच दिग्गज, कांग्रेस-JMM किन सीटों पर आगे

Tue, 04 Jun 2024 03:04 PM

Jharkhand Lok Sabha Election Result 2024 : कथित जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया है। वह फिलहाल जेल में बंद हैं। ‘इंडिया’ गठबंधन ने इसे लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया। ऐसे में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का चुनावी नतीजों पर कितना असर पड़ा यह आज शाम तक साफ हो जाएगा।

Tue, 04 Jun 2024 02:47 PM

Jharkhand Lok Sabha Election Result 2024: ताला मरांडी, सीता सोरेन, गीता कोड़ा, अर्जुन मुंडा और समीर उरांव, झारखंड में भाजपा के ये पांच दिग्गज नेता पीछे चल रहे हैं।

Tue, 04 Jun 2024 02:26 PM

Jharkhand Lok Sabha Election Result 2024: झामुमो छोड़कर और सोरेन परिवार से ‘बगावत’ कर सीता सोरेन भाजपा में शामिल हो गईं हैं। उन्हें भाजपा ने दुमका से टिकट दिया है। शुरुआत में यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि हेमंत सोरेन अपनी भाभी के खिलाफ दुमका से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि झामुमो ने यहां से नलिन सोरेन को टिकट दिया। सीता ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन पर कई आरोप लगाए हैं। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दुमका की जनता ने उनके भाग्य में क्या लिखा है।

Tue, 04 Jun 2024 02:18 PM

Jharkhand Lok Sabha Election Result 2024: सीता सोरेन 8410 वोटों से पीछे चल रहीं हैं। दुमका में 183377 वोटों के साथ नलिन सोरेन आगे चल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments