झामुमो छोड़कर और सोरेन परिवार से ‘बगावत’ कर सीता सोरेन भाजपा में शामिल हो गईं हैं। उन्हें भाजपा ने दुमका से टिकट दिया है। शुरुआत में यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि हेमंत सोरेन अपनी भाभी के खिलाफ दुमका से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि झामुमो ने यहां से नलिन सोरेन को टिकट दिया। सीता ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन पर कई आरोप लगाए हैं। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दुमका की जनता ने उनके भाग्य में क्या लिखा है।
Jharkhand Lok Sabha Election Result 2024 Live: सीता सोरेन 8410 वोटों से पीछे चल रहीं हैं। दुमका में 183377 वोटों के साथ नलिन सोरेन आगे चल रहे हैं।
Jharkhand Lok Sabha Election Result 2024 Live: पांच सीटों पर ‘इंडिया’ गठबंधन आगे चल रहा है। वहीं भाजपा आठ सीटों पर लीड पर है।
