Jharkhand Lok Sabha Election Result 2024: रुझानों में झामुमो दो सीटों पर आगे चल रही है। राजमहल सीट से झामुमो के विजय हांसदा 16799 वोटों से लीड कर रहे हैं। यहां दूसरे नंबर पर भाजपा के ताला मरांडी हैं। वहीं सिंहभूम से झामुमो की जोबा मांझी लीड कर रही हैं। भाजपा की गीता कोड़ा 52793 वोटों से पीछे हैं।
Jharkhand Lok Sabha Election Result 2024 : एनडीए गठबंधन के तहत भाजपा और आजसू मिलकर चुनावी मैदान में उतरे। आजसू के हिस्से एक सीट आई। गिरिडीह सीट पर आजसू पार्टी के उम्मीदवार चंद्र प्रकाश चौधरी लीड कर रहे हैं। वहीं झामुमो के मथुरा प्रसाद महतो दूसरे नंबर पर हैं। दोनों के बीच 27886 वोटों का अंतर है।
