Sunday, October 26, 2025
Homeबिहार झारखण्ड न्यूज़झारखंड: मैट्रिक रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा रहा

झारखंड: मैट्रिक रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा रहा

झारखंड: मैट्रिक रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा रहा

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने शुक्रवार को रिकॉर्ड समय से पहले 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित कर दिया। इस साल के नतीजों में लड़कियों का दबदबा रहा है. इस साल टॉप 10 में 44 छात्र हैं. जिसमें 34 लड़कियां हैं. और लड़के तो केवल 10 हैं. इसमें सिर्फ हजारीबाग जिले की 20 लड़कियां हैं. लेकिन अगर टॉप 5 की लिस्ट देखें तो इसमें 6 लोग शामिल हैं. 4 लड़कियाँ और केवल 2 लड़के हैं।

झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 06 फरवरी से 26 फरवरी 2024 के बीच आयोजित की गई थी। झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 को JAC की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharhand.gov.in पर चेक किया जा सकता है। झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में लड़कियां शामिल हुईं. जिनमें से पास और फेल हो गए। झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 भी जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। इसके अपडेट के लिए वेबसाइट को चेक करते रहें।

झारखंड बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम पिछले साल से बेहतर रहा है. पिछले साल लड़कियों का पास प्रतिशत 95.54 था. जबकि साल 2023 में लड़कों का पास प्रतिशत 95.19 रहा था. झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में तीनों टॉपर लड़कियां हैं. इस साल तीसरे स्थान पर कुल दो नाम हैं. सबसे आश्चर्य की बात यह है कि झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 के सभी पांच टॉपर हजारीबाग से ही हैं। Lok Sabha Election: झारखंड में कांग्रेस ने जारी की 3 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे मिला टिकट?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments