Tuesday, October 28, 2025
Homeबिहार झारखण्ड न्यूज़जेबीकेएसएस ने किया जामताड़ा नगर कमेटी का गठन

जेबीकेएसएस ने किया जामताड़ा नगर कमेटी का गठन

जामताड़ा/चंदन सिंह

जेबीकेएसएस ने नगर कमेटी गठित करते हुए किया संगठन विस्तार जेबीकेएसएस की ओर से जामताड़ा नगर कमेटी का गठन कर संगठन विस्तार करने का कार्य किया गया है। नगर कमेटी गठन को लेकर गांधी मैदान में जेबीकेएसएस युवा सचिव मंतोष कुमार महतो की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में युवा प्रधान सचिव झारखंड अकबर अंसारी शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार को लेकर चर्चा किया। चर्चा के उपरांत नगर कमेटी गठित की गई। जिसमें जिसमें बृजेश राउत को जामताड़ा नगर अध्यक्ष, सुनील राउत को प्रधान सचिव एवं भुवनेश्वर राउत को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा महिलाओं को भी संगठन में जोड़ने का काम किया गया है। जिसमें चार महिलाओं को नगर का प्रभार सौंपा गया है और उन्हें जोन वितरित कर संगठन मजबूत करने का निर्देश प्रधान सचिव ने दिया। इस दौरान कई स्थानीय महिलाएं भी बैठक में शामिल हुई। उन्होंने अपनी समस्याओं को संगठन के सामने रखा। जिस पर प्रधान सचिव अकबर अंसारी ने सकारात्मक पहल करते हुए सहयोग करने का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments