जामताड़ा/चंदन सिंह- सदर थाना क्षेत्र के उदलबनी में डंफरों की तेज ओवर टेक के कारण एक शिक्षिका शिकार हो गई। जिसमें महिला शिक्षक की घटना स्थल पर मौत हो गई और एक महिला घायल हुई है। घटना के बाद डम्फर चालक वाहन लेकर फरार हो गया है।
जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सडक को जाम कर दिया। मृतक शिक्षिका की पहचान पूनम पुसवा भगत के रुप में हुई है जो राँची की रहने वाली है। पाथर चापड़ा से पोस्टल वेलेट से वोट डाल कर वापस अपने घर लौट रही थी।
वहीं घटना स्थल पर डी ई ओ डॉ गोपाल कृष्ण झा, बी डी ओ प्रवीण चौधरी, थाना प्रभारी पहुँचे हैं और जाम को समाप्त करने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण डम्फर चालक को पकडने की बात पर अड़े रहे हैं।
बहुत समझाने बुझाने के बाद लोग माने और जाम को छोड़ा गया। वहीं ङी ई ओ डॉ गोपाल कृष्ण झा ने मृतक शिक्षक के प्रति सोक व्यक्त किये हैं और घटना के जानकारी दिया है।
उन्होंने बताया कि पाथर चापड़ा से पोस्टल वेलेट से वोट देकर लौट रही थी, जिसमें डम्फर की ओवर टेक की वजह से दुर्घटना की शिकार हुई है। भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने जामताड़ा विधानसभा अंतर्गत तरणी आदिवासी टोला में जनसंपर्क अभियान चलाया
