Wednesday, October 29, 2025
Homeबिहार झारखण्ड न्यूज़इंडिया गठबंधन के कोडरमा लोकसभा प्रत्याशी बिनोद सिंह ने दारु प्रखंड दौरा,...

इंडिया गठबंधन के कोडरमा लोकसभा प्रत्याशी बिनोद सिंह ने दारु प्रखंड दौरा, प्रभावित परिवार से मिलकर सरकारी सहायता का दिया भरोसा

इंडिया गठबंधन के कोडरमा लोकसभा प्रत्याशी बिनोद सिंह ने दारु प्रखंड दौरा, प्रभावित परिवार से मिलकर सरकारी सहायता का दिया भरोसा

दारू से दिनेश कुमार की रिपोर्ट दारू ( हजारीबाग): इन्डिया गठबंधन के कोडरमा लोकसभा प्रत्याशी सह बगोदर विधानसभा के विधायक बिनोद सिंह ने रविवार को दारू प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान वह काबलासी पंचायत के बलिया गांव पहुंचे जहां हाथीयों ने कुछ दिन पूर्व ही कबिलासी पंचायत के पूर्व मुखिया राखी देवी पति अशोक रविदास को कुचल कर मार डाला था।

विधायक ने मृतक की पत्नी व उनके परिवार वालो से मुलाकात कर उनका ढाढस बढ़ाया और मुख्यमंत्री से मिलकर परिवार के भरन पोशन के लिए सरकारी नौकरी दिलाने का आश्वासन दिलाया।

बीस सुत्री अध्यक्ष शशि मोहन सिंह ने पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात कर उन्हें फसल नुकसान की उचित मुआवजा और घायलो को वन विभाग से मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। विधायक ने देवरिया गांव के लोगों से मुलाकात कर झुमरा से कबलासी पुनाई तक सड़क की बदहाली का भी जायजा लिया।

इस अवसर पर पूर्व मुखिया अनिरूद्ध सिंह, अशोक सिंह, रविन्द्र सिंह, श्रवण सिंह, प्रमोद सिंह, किशोर सिंह, नागेश्वर ठाकुर, साकेन्दर सिंह, सुदामा सिंह, रोहित मेहता, दीपक पाठक, प्रमेश्वर राम, मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments