Sunday, October 26, 2025
Homeबिहार झारखण्ड न्यूज़इंडिया अलायंस की कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी रांची से छह को नामांकन करेंगी

इंडिया अलायंस की कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी रांची से छह को नामांकन करेंगी

इंडिया अलायंस की कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी रांची से छह को नामांकन करेंगी

रांची: रांची लोकसभा क्षेत्र से इंडिया अलायंस की कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय छह मई को अपना नामांकन दाखिल करेंगी. यशस्विनी के नामांकन में कांग्रेस, जेएमएम, राजद और वाम दलों के नेता शामिल होंगे. नामांकन में राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी मौजूद रहेंगे. यशस्विनी के नामांकन में पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है. पार्टी स्तर पर भी तैयारी चल रही है.

कांग्रेस प्रत्याशी ने सिविल कोर्ट में किया जनसंपर्क: इंडिया अलायंस की ओर से रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने सोमवार को रांची सिविल कोर्ट परिसर में जनसंपर्क किया. इस मौके पर सुश्री सहाय के साथ उनके पिता और रांची के पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय, सुरेंद्र सिंह, विनय सिन्हा दीपू भी मौजूद थे. यशस्विनी सहाय ने वकीलों की बैठकों में जाकर उनका समर्थन मांगा और उनसे कांग्रेस को वोट देने की अपील की.

रांची. रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. लोकसभा चुनाव को लेकर कुमार राजा ने मोरहाबादी प्रखंड बूथ कमेटी के साथ बैठक की. बैठक में श्री राजा ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता जनसंपर्क करें और भाजपा की देश विरोधी विचारधारा को जनता के सामने उजागर करें. श्री राजा ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार लगातार अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है. ऐसे में बीजेपी को इस चुनाव में वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है. इस बैठक में विक्की करमाली, सुदीप ओरांजी, गौरव सिंह समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. रांची:  विशेष पीएमएलए कोर्ट ने भूमि घोटाला मामले में हेमंत सोरेन को जमानत देने से कर दिया इनकार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments