Monday, October 27, 2025
Homeबिहार झारखण्ड न्यूज़रांची में गर्मी ने फिर से तेवर दिखाना शुरू कर दिया, हीट...

रांची में गर्मी ने फिर से तेवर दिखाना शुरू कर दिया, हीट वेव का अलर्ट जारी

रांची : राजधानी रांची समेत कई हिस्सों पर गर्मी ने फिर से तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. झारखंड में फिर से पारा हाई होने लगा है. पिछले दो दिनों हुई बारिश ने आमजनों को राहत पहुंचाई है, लेकिन फिर से तापमान बढ़ेगा. पूर्वोत्तर झारखंड और दक्षिणी झारखंड में फिर हीट वेव चलने की संभावना है.

लू का अलर्ट जारी
कोल्हान, संताल और उत्तरी छोटानागपुर के इलाकों में फिर से हीट वेव (उष्ण लहर) चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. आज कोल्हानपूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, कल यानी 26 अप्रैल को कोल्हान के पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला, उत्तरी छोटानागपुर के बोकारो, धनबाद और संताल परगना के जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा, दुमका व साहिबगंज में हीट वेव चलेगा.

4 डिग्री चढ़ा पारा
सोमवार और मंगलवार को मौसम सुहावना बना रहा. मंगलवार को अल सुबह मौसम ठंडा रहा. लेकिन सूर्योदय के साथ ही गर्मी बढ़ी लेकिन रात में फिर मौसम ने करवट बदला और छिटपुट की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. लेकिन, उसके बाद बादल छंटने से गर्मी बढ़ने के साथ अधिकतम तापमान करीब 4 डिग्रा बढ़ गया. रांची के सरकारी पोल्ट्री फार्म में एवियन फ्लू का प्रकोप, 2,196 पक्षियों को मार डाला गया
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments